Scan & Get our app!

Get our app!

Download our app and stay connected on the go.

Download app
लॉग आउट
Are you sure you want to exist?

महामारी के दौरान जोखिम-मुक्त निवेश के तरीके

कोरोनावायरस ने हमारी रोज़मर्रा की गतिविधियों को जारी रखने का तरीका बदल दिया है। लोग घरों में रह रहे हैं और महामारी के दौरान निवेश के दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। इस बीच, घर में रहते हुए ट्रेडिंग करने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने अपार्टमेंट में फँस गए हैं। इसे अपनी रोज़मर्रा की ट्रेडिंग गतिविधियाँ जारी रखने के मौके के रूप में देखें। आपको सीखने, अपने क्षेत्र से जुड़ी किताबें पढ़ने, अपनी ज़रूरत के मुताबिक रणनीतियाँ बनाने और ट्रेडिंग के नए तरीक़े आज़माने के लिए काफ़ी समय मिलेगा।

None

तो, महामारी के दौरान ट्रेडिंग कैसे करें और कौन-से ज़रूरी कदम उठाएँ?

आइसोलेशन में ट्रेडिंग

ज़्यादातर समय घर पर रहने की ज़रूरत से उनकी ट्रेडिंग की दिनचर्या पर शायद ही कोई असर पड़ेगा। दूसरी ओर, कई घंटे सीमित जगह में रहने से किसी की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। एक समय ऐसा आ सकता है जब कुछ लोगों को सिर्फ़ थकान महसूस होने के कारण लगे कि उन्होंने काफ़ी ट्रेडिंग कर ली है।

ऐसे में भावनाओं के आधार पर फ़ैसले लेने से बचने और अपनी ट्रेडिंग चेकलिस्टका सख़्ती से पालन करने के लिए आत्म-तार्किक मोड चालू करना बहुत ज़रूरी है। कुछ लोगों को शांत रहना मुश्किल लगता है, ख़ासकर दुनिया भर की परेशान करने वाली ख़बरों को देखते हुए। इससे फ़ैसले लेने की पूरी प्रक्रिया पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आप नए ट्रेडर हों या समर्पित पेशेवर, यह जानना बेहद ज़रूरी हो सकता है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप महामारी के दौरान सक्रिय रूप से ट्रेड करने और निवेश करने के लिए तैयार हैं, तो बाज़ार के धराशायी होने के डर के बिना कुछ ज़रूरी बातों पर ध्यान दें।

#1 – रिस्क मैनेजमेंट का इस्तेमाल करें

कई निवेशक डर के मारे जड़ हो जाने के कारण यह नहीं जानते कि महामारी के दौरान ट्रेड कैसे करें। “फ़ियर इंडेक्स” के नाम से भी जाना जाने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स पिछले दो वर्षों में काफ़ी बढ़ा है। लोग कम चिंता करने में मददगार सरल और असरदार रिस्क मैनेजमेंट रणनीतियोंका इस्तेमाल करने के बजाय बस डरे हुए हैं।

#2 – मौका लें

डाउनट्रेंड के दौरान भी वित्तीय बाज़ार में ट्रेडिंग के कई अवसर मिलते हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को पिछले संकट के बाद के कुछ बेहतरीन ट्रेडिंग अवसर देखने को मिल रहे हैं। उदाहरण के लिए, Edelman Financial Engines के संस्थापक Ric Edelman का कहना है कि इस समय शेयर बाज़ार डिस्काउंट पर उपलब्ध है, जिससे 2008 के बाद से अब तक के सबसे बेहतरीन अवसरमिल रहे हैं।

इसका मतलब है कि महामारी से मांग पैदा होती है, जिससे कुछ सेक्टर सामान्य बाज़ार स्थितियों के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक हो जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि BTC की तेज़ी की तुलना में यह अवधि संभावित रूप से और भी अधिक लाभदायक हो सकती है। डाउनट्रेंड के डर से पीछे हटने का मतलब है कि आप ट्रेडिंग के कुछ बेहतरीन अवसर गंवा सकते हैं, क्योंकि बाज़ार में किसी न किसी तरह से रिकवरी होगी।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

#3 – लंबी अवधि के निवेश के अवसर तलाशें

वित्तीय बाज़ार के अप्रत्याशित व्यवहार के बावजूद, महामारी के दौरान लंबी अवधि के निवेश फ़र्क ला सकते हैं। हमेशा की तरह, सुनहरा नियम यही है कि बिना घबराए शेयर या इंडेक्स ख़रीदें और ऐसी बेतुकी ख़बरों से बचें जिनका कोई ठोस आधार न हो।

#4 – रणनीतियों पर फिर से विचार करें

आइसोलेशन का समय अपनी मौजूदा रणनीतियों पर फिर से विचार करने, उन्हें अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ ढालने और मौजूदा बाज़ार की वास्तविकताओं के अनुसार समायोजित करने का अच्छा अवसर है। इस दौरान, एक ही बार में सब कुछ दाँव पर न लगाएँ और अपनी रिस्क मैनेजमेंट रणनीति के तहत उतना ही निवेश करें जितना आप खोने की स्थिति में संभाल सकते हैं। भविष्य के ट्रेड आत्मविश्वास के साथ प्लान करें और बाज़ार की जानकारियोंको भी नज़रअंदाज़ न करें।

निष्कर्ष

महामारी के दौरान निवेश करने का सबसे सुरक्षित तरीका है डर और घबराहट के बिना ट्रेड करना। आइसोलेशन की अवधि में बाज़ार कुछ आकर्षक अवसर दे सकता है। हालाँकि, कुछ गड़बड़ होने की स्थिति के लिए आपको आपातकालीन फ़ंड अलग रखना चाहिए। सदियों से मानवता को कई वायरसों (Ebola, SARS आदि) का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद, Warren Buffetके अनुसार, डर और लालच सबसे संक्रामक बीमारियाँ हैं जिनसे इंसान को लड़ना पड़ता है।

इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।