लॉग आउट
Are you sure you want to exist?

सिल्वर ट्रेडिंग की सफल रणनीति कैसे अपनाएँ

एक असरदार सिल्वर ट्रेडिंग रणनीति होने पर ट्रेडर इस कीमती धातु का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं, हालांकि खास तरीकों को अपनाने के आधार पर इसमें फ़ायदा या जोखिम, दोनों हो सकते हैं। जहाँ शुरुआती ट्रेडर आम तौर पर सिल्वर ट्रेडिंग की दो प्रमुख तकनीकें अपनाते हैं, वहीं अनुभवी ट्रेडर बाज़ार को गहराई से समझने और ट्रेडिंग के अधिक अवसर तलाशने के लिए टेक्निकल एनालिसिस टूल का इस्तेमाल करते हैं।

None

शुरुआत में, हम सिल्वर ट्रेडिंग की कुछ सबसे लोकप्रिय रणनीतियों के प्रकारों पर चर्चा करेंगे। ये हैं रेंज और ट्रेंड ट्रेडिंग। विशेष अनुभव न होने पर भी, इन दोनों को अपनाना काफ़ी आसान है। हालाँकि, नए ट्रेडरों को भ्रामक या गलत सिग्नल से बचने के लिए कुछ बातें सीखनी होंगी, क्योंकि ऐसे सिग्नल नाकामी और फ़ंड के नुकसान का कारण बन सकते हैं।

सिल्वर ट्रेडिंग रणनीति अपनाने की वजहें

सिल्वर सबसे ज़्यादा ट्रेड की जाने वाली एसेट में से एक है। इसमें स्प्रेड कम और ट्रेडिंग वॉल्यूम ज़्यादा होता है। साथ ही, इसकी लिक्विडिटी भी ज़्यादा है, जिससे ट्रेडर चार्ट में ट्रेंड को आसानी से पहचान सकते हैं। इसके अलावा, सोने की तुलना में सिल्वर इंट्राडे ट्रेडरों के लिए और भी दिलचस्प एसेट हो सकती है, क्योंकि छोटे बाज़ार में इसमें वोलैटिलिटी ज़्यादा होती है। दूसरे शब्दों में, बाज़ार में बड़े उतार-चढ़ाव आपकी इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति को सफल बना सकते हैं।

यह नहीं भूलना चाहिए कि सिल्वर कई औद्योगिक क्षेत्रों का एक ज़रूरी घटक है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने में किया जाता है। इस कीमती धातु का इस्तेमाल दंत चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर होता है। इन सभी कारणों से अलग-अलग क्षेत्रों और सेगमेंट में इस कमोडिटी की मांग बनी रहती है। नतीजतन, निवेश के नज़रिए से यह एसेट आशाजनक दिखती है। दूसरे शब्दों में, यह न केवल इंट्राडे ट्रेडरों के लिए, बल्कि लंबी अवधि के निवेश के लिए भी कारगर हो सकती है।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

शुरुआती ट्रेडरों के लिए सिल्वर ट्रेडिंग रणनीति अपनाने के सुझाव

इस रणनीति की शुरुआत करने के लिए, आपको ये आसान कदम अपनाने होंगे:

  1. चांदी में ट्रेडिंग के लिए बाज़ार के मुख्य कारोबारी घंटों का इस्तेमाल करें। इस समय स्प्रेड की लागत कम होती है।
  2. जोखिम प्रबंधन के साधनों को कभी नज़रअंदाज़ न करें जैसे टेक प्रॉफ़िट और स्टॉप लॉस ऑर्डर।
  3. बैलेंस में मौजूद पूंजी के 5% से ज़्यादा निवेश न करें।
  4. प्रतिस्पर्धियों से बढ़त हासिल करने के लिए, मार्केट सेंटिमेंट विश्लेषण और चार्ट पैटर्न के साथ-साथ गोल्ड-टू-सिल्वर रेशियो, पिवट पॉइंट्स और टेक्निकल एनालिसिस से जुड़े दूसरे टूल इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

चांदी में ट्रेडिंग की 2 बेहतरीन रणनीतियां

इस कमोडिटी में ट्रेडिंग के लिए आप कई तकनीकों और तरीकों में से चुन सकते हैं। हालांकि, शुरुआती ट्रेडर्स में ये दो रणनीतियां सबसे लोकप्रिय हैं, जबकि अनुभवी ट्रेडर्स टेक्निकल एनालिसिस पर भरोसा करना पसंद करते हैं। चांदी में ट्रेडिंग की 2 सबसे अच्छी रणनीतियां हैं:

ट्रेंड ट्रेडिंग

यह एक आसान प्रक्रिया है, जिसमें शुरुआती तौर पर 3 चरण शामिल हैं। पहले चरण में ट्रेंड की पहचान करनी होती है। अगले चरण में सिग्नल को छांटकर उन सबसे सटीक सिग्नल की पहचान की जाती है, जो ट्रेंड की सही दिशा दिखाते हैं। आखिरी चरण में जोखिम प्रबंधन के साधनों का इस्तेमाल करना होता है (टेक प्रॉफ़िट और स्टॉप लॉस ऑर्डर सेट करना)।

रेंज-बाउंड ट्रेडिंग

यह रणनीति तब काम करती है, जब बाज़ार कंसोलिडेट हो रहा हो। इसका मतलब है कि चांदी का बाज़ार एक रेंज में चल रहा है। इस स्थिति में कीमत में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव या उलटफेर नहीं होता और वह “एक ही दायरे में चलती” रहती है। कमोडिटी बाज़ार से हर समय ऊपर-नीचे होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बाज़ार के कंसोलिडेट होने का यही मतलब है।

इसे ज़रूरी नहीं कि कुछ बुरा ही माना जाए। कंसोलिडेट हो रहे चांदी के बाज़ार में सफल होने के लिए आपको ये कदम उठाने होंगे:

  1. रेंज की पहचान करें। इस चरण में आपको सपोर्ट और रेज़िस्टेंस के स्पष्ट स्तर और ज़ोन तय करने होंगे। आम तौर पर, ट्रेडर्स को ऊंचे और निचले स्तरों की ऐसी श्रृंखला देखनी चाहिए जिन्हें क्षैतिज रेखा से जोड़ा जा सके। कीमत रेज़िस्टेंस स्तर तक पहुंचे, तो यह ट्रेडर्स के लिए बेचने का संकेत है। अगर कीमत नीचे जाकर सपोर्ट स्तर के करीब पहुंचे, तो आपको खरीदना चाहिए।
  2. सिग्नल छांटें। सभी सिग्नल को छांटकर सही ढंग से समझना चाहिए। कमोडिटी ट्रेडिंग में भ्रामक डेटा मिलने की संभावना कम होती है। कीमत कम हो, तो ट्रेडर्स खरीद रहे होते हैं। अगर कीमत कम हो, तो वे बेच रहे होते हैं। इसमें कुछ खास नहीं है। वहीं, स्टॉप लॉस को और करीब रखने से आपको बड़े नुकसान से बचने में मदद मिलेगी।
  3. ट्रेड एग्ज़िक्यूशन। चांदी की एक पूरी ट्रेडिंग रणनीति में सही ढंग से ट्रेड एग्ज़िक्यूट करने के साथ-साथ जोखिम प्रबंधन के उपाय भी शामिल होने चाहिए। किसी समय चांदी की कीमत सपोर्ट या रेज़िस्टेंस स्तर को तोड़ सकती है। आपको इसके लिए अच्छी तरह तैयार रहना चाहिए और टेक प्रॉफ़िट या स्टॉप लॉस ऑर्डर का इस्तेमाल करके अपने ट्रेड को सुरक्षित रखना चाहिए। आप जो भी तरीका चुनें, यह सुनिश्चित करें कि आपका जोखिम-इनाम अनुपात सकारात्मक हो।

निष्कर्ष

चांदी में ट्रेडिंग की रणनीति अपनाने में जोखिम भी हो सकता है और मुनाफ़ा भी। यह कमोडिटी इंट्राडे ट्रेडर्स और लंबी अवधि के लिए निवेश करने वालों, दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। शुरुआती ट्रेडर्स रेंज और ट्रेंड ट्रेडिंग जैसी कुछ आसान रणनीतियों से फ़ायदा उठा सकते हैं, जबकि अधिक अनुभवी निवेशक टेक्निकल एनालिसिस पर भरोसा करना पसंद करते हैं। आप जो भी तरीका चुनें, जोखिम प्रबंधन के सही साधनों का इस्तेमाल ज़रूरी है।

इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।