Scan & Get our app!
Get our app!
Download our app and stay connected on the go.
Scan & Get our app!
Scan QR-code to download our app and stay connected on the go.

विश्लेषकों ने BTC और सोने के बीच सकारात्मक सहसंबंध को रेखांकित किया है। यह क्रिप्टो और कीमती धातुओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर लगती है। वहीं, फरवरी के सोने के फ्यूचर्स में गिरावट आई है, जबकि Bitcoin ने अपनी हालिया बढ़त बनाए रखी है।
प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की बढ़त बरकरार रहने और सकारात्मक बने रहने से ट्रेडरों को लगता है कि क्रिप्टो विंटर खत्म होने वाला है। ऐसे में, बुल मार्केट शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है। हाल के GDP आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के बाद कई एसेट्स में तेजी आई। इनमें शेयर भी शामिल थे; 2022 की चौथी तिमाही में अमेरिकी बाज़ार 2.9% की वार्षिक दर से बढ़ा। DJI, NASDAQ और S&P समेत सभी प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
BTC की बात करें, तो इस क्रिप्टोकरेंसी में फिलहाल $22,870 से $23,270 के बीच ट्रेडिंग हो रही है। न तो बेयर्स और न ही बुल्स कीमतों की दिशा पर नियंत्रण बना पा रहे हैं। संभावित लाभ के ज़ोन पहचानने के लिए ट्रेडर्स को 3 अहम स्तरों पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है:



सोने और BTC के बीच सकारात्मक सहसंबंध के बावजूद, फ़रवरी के गोल्ड फ़्यूचर्स के कॉन्ट्रैक्ट में गिरावट आई है। पिछले 6 ट्रेडिंग दिनों में यह पहली गिरावट है, जो 0.68% की है। GDP के आँकड़े जारी होने से पहले सोने का भाव $1949.80 के उच्च स्तर पर पहुँचा था। बाद में यह गिरकर $1918.40 के निचले स्तर पर आ गया।
आपकी ट्रेडिंग किस्मत आपका साथ दे!